मिले सुर मेरा तुम्हारा तो सुर बने हमारा ...........यह गीत २६ जनवरी को एक नए अवतार में आया, परिस्थितिया बदली लेकिन शब्द और भावनाए वैसी ही है .देश के विभिन्न हिस्सों में तेरह प्रमुख एतिहासिक शहरो में साठ दिनों तक फिल्माए इस गाने में देश की एकता और अखंडता की उज्ज्वल तस्वीर प्रस्तुत की गई है .पिछले कुछ दशको में बहुत सी चीजे बदली विकास ,समृधि और आर्थिक परिदृश्य लेकिन अगर कुछ नहीं बदला तो हमारी एक होने की भावना जो निरंतर बलवती होती गई है ................................
मिले सुर मेरा तुम्हारा गीत जूम टी व़ी और टाइमस ऑफ़ इंडिया के सौजन्य से फिर से रिकार्ड किया गया एवं नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ इसे फिर से फिल्माया गया है .पीयूष पाण्डेय द्वारा रचित यह गीत सबसे पहले १५ अगस्त १९८८ को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था .इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लाया जा सकता है कि आज भी उसके बोल एवं धुनें लोगो को याद है ........देश क़ी एक पीढ़ी इस गीत को सुनते हुए बड़ी हुई है और उससे उसकी भावनाए जुडी है ................
बालीवुड के मशहूर सितारों अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने इसमे अभिनयकिया और सभी ने गर्व का अनुभव किया है ,हो भी क्यों न यह हमारी देश क़ी एकता और अखंडता क़ी बात है .यह गीत देश क़ी धर्मनिरपेक्ष छवि को बखूबी प्रस्तुत करता है जहा न कोई धर्म, न कोई जाति बस है तो एक पहचान है कि हम हिन्दुस्तानी है कही भी हो सदैव एक डोर से बंधे रहेगे ............
इस नए गाने का विडियो देखें के लिए यहाँ क्लिक करें
एक गली जहाँ मुड़ती है,वहा रुक कर एक बार हम सोचते हैं अपने,अपनों और दुनिया के बारे में ...........,बस यही कुछ बाते आपसे बाँटना चाहती हूँ ..........
बुधवार, 27 जनवरी 2010
मंगलवार, 26 जनवरी 2010
परेड की एक झलक
आज गणतंत्र दिवस है इसे हर भारतवासी को याद रखना चाहिए और इस दिन गौरवान्वित महूसस करना चाहिए क्यूकि हम इस गणतंत्र का हिस्सा है जो तमाम मुश्किलों को झेलते हुए अडिग,अमर और अजेय है .................
गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट के निकट राजपथ पर परेड होती है जो भारतीय गणतंत्र की शान का प्रतीक है .प्रत्येक भारतीय उस क्षण परेड को देख अभिभूत हो यही कहता है क़ि जहा डाल डाल पर सोने क़ि चिड़िया करती है बसेरा वह भारत देश है मेरा ...................
26 जनवरी क़ी सुबह कोहरे में लिपटे राजपथ के दोनों तरफ एकत्रित जन समूह बेसब्री से परेड शुरू होने का इंतजार कर रहा था और देशभक्ति धुनों को सुन आनंदित हो रहा था.ठंड ज्यादा होने के बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई पड़ रही थी.सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाकी वर्दी धारी जवान भी अपने काम को बखूबी निभा रहे थे.
तकरीबन 10 बजे व़ी आई प़ी लोगो का आगमन प्रारम्भ हुआ.उसके बाद सेना के जवान आने शुरू हुए .सेना के विभिन्न दलों को देख कर अनुशासन क़ी महत्ता का अनुभव हुआ .उन दलों को देख यह अनुभव हुआ क़ि सभी एक जैसे है किसी का कोई धर्म नहीं, कोई जाति नहीं वह तो बस सब एक दूजे के क्लोन है .ऊंट पर बैठे सैनिको की तो बात ही निराली थी दुल्हन की तरह सजे ऊँटो का धैर्य तो देखते ही बन रहा था मानों उन्हें पता हो क़ि इतने व्यापक स्तर पर आयोजन हो रहा है............
विभिन्न प्रदेशो एवं मंत्रालयों क़ी झाकिया तो मंत्र मुग्ध करने वाली थी.उसके बाद सैनिको द्वारा मोटरसैकिल पर और आकाश में क़ी गई कला बाजियों का कोई जवाब ही नहीं था .यह क्षण प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर देता है .....................

सोमवार, 25 जनवरी 2010
लडकियों का दिन
लडकियों का भी एक दिन होना चाहिए क्यूंकि हर किसी का एक दिन होता है ..........जी हा यह बात एक निम्न वर्ग की अधेड़ महिला ने कहा ......यह पूछने पर की सरकार ने साल में एक दिन लडकियों के लिए रखा है उसे इसके बारे में पता है. उसे ही क्या लगभग नब्बे प्रतिशत पढ़े लिखे लोग इस बात से अनभिज्ञ थे की 24 जनवरी को रास्ट्रीय बालिका दिवस है .उस दिन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिए गए विज्ञापन में गलती के कारण हुए बवाल की चर्चा न ही करे तो बेहतर होगा ...................
आइए हम दूसरी बातो पर न विचार करते हुए उस नन्ही दुनिया में चलते है जो अपने अस्तित्व के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है उसका संघर्ष अपने को जीवित रखने से लेकर दुनिया में नाम कमाने तक है ....................
आज आजादी के बाद विकास की अच्छी तस्वीर सामने आई है.अच्छे संभ्रांत परिवारों में सभी बेटे की इच्छा व्यक्त करते है बेटी की नहीं, जी हाँ यह एक सच है जो केवल चारदीवारी के भीतर होता है उसे बाहर आने की अनुमति नहीं होती है,हो भी क्यों न यह उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा पर वार जो करती है............................
लोगो की इसी मानसिकता ने भारत में लिंगानुपात की यह दुर्दशा की है. लिंगानुपात की इस स्थिति से न जाने कितने अपराध जन्म लेंगे इसका अंदाजा लगाना जरा मुश्किल है. यह अपराध औरतो के प्रति हिंसा से लेकर अंपने बेटे के लिए बहू खरीदने तक है .........जरा सोचिये तो अगर देश में लडकिया नहीं होगी तो स्थिति क्या होगी, किसे आप धर्मपत्नी बनायेगे, किसके साथ अपना सुख दुःख बाटेगे,कौन आपको राखी बाधेगी,किसकी तोतली बोली पर आप रिझेगे सोचिये ...........................
अब वक्त आ गया है क़ि हम सब मिलकर इसके लिए कदम उठाये ,इसके बारे में सोचे क्यूकि इसकी बिना भविष्य सुखद नहीं होगा ................................

रविवार, 24 जनवरी 2010
आल इज वेल
पिछले दिनों हाल ही में आई फिल्म थ्री इडियट देखी. फिल्म को देखकर अच्छा लगा पर एक बात जो शायद अगले कुछ दिनों तक नहीं भूलेगी वह है आल इज वेल. जी हा फिल्म में आई किसी मुसीबत में किरदारों का आल इज वेल कहना देखकर लगा की कितनी भी मुसीबते हो लेकिन हिम्मत रखे तो परेशानी कम हो सकती है ............
पिछले कुछ दिनों से युवाओं में ख़ुदकुशी करने की जो प्रवृति बढ़ी है उस पर गौर करने की आवश्कता है . आज आगे बढ़ने की होड़ ने शायद भावनाए खत्म कर दी है . माँ एवं पिता को अपना कैरिअर बनाना है और बच्चे को किसी से पीछे नहीं देख सकते इसलिए उस पर निरंतर दबाव बनाते है जिसका नतीजा यह होता है बच्चा तनावग्रस्त हो उस काम को अंजाम देता है जो उसे नहीं देना चाहिए ....... काश की वह भी समझ पाता और अपने दिल को समझा पाता की आल इस वेल ..................
.......जीवन में उसे आगे तो जरुर बढना है लेकिन अपनी आहुति देकर नहीं बल्कि हँसते खेलते हुए .काम वही करे जो उसे पसंद हो न की माँ और पिता की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए . इस तरह से किए गए प्रयत्न उसके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक होंगे ................

शनिवार, 23 जनवरी 2010
प्रियंका ने मारी बाजी
कभी मिस वर्ड रही प्रियंका चोपड़ा को उनकी फिल्म फैशन में अभिनय हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है ....तीखे नैन नक्श वाली प्रियंका खुबसुरत होने के साथ ही एक अच्छी अदाकारा भी है ...फैशन में अच्छा अभिनय कर उन्होंने सबकी वाह वाही लुटी है ..
फिल्म फैशन में उन्होंने एक छोटे शहर की लड़की का किरदार निभाया है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए किस तरह संघर्ष करती है .उस संघर्ष के दौरान किस प्रकार वह जिन्दगी की कठोर सच्चाइओ से रूबरू होती है.सफलता के रास्ते चलते हुए भटकने पर वह निराश होकर बैठती नहीं बल्कि फिर से पूरी हिम्मत के साथ उठ खड़ी होती है और सफलता की नई ऊँचाइओ को छूती है ..............
प्रियंका का अभिनय काबिलेतारीफ है ............

शुक्रवार, 22 जनवरी 2010
कोहरा
सुबह खिड़की से देखा धुंधला सफेद सा
मन ने सोचा सपना है ......
अरे नहीं यह तो कोहरा है
धुंध सा कोहरा जिसमे
बना लो चाहे जितनी शक्ले
जो भी रूप दे लो उन्हें...........
कोहरे के बीच खड़े खुद को
बिल्कुल अकेला पाया
दूर दूर तक कोई नहीं.......
जैसे इस दुनिया में केवल
मै हु, मै ही मै हू......
कोहरे ने दूरिया बढ़ा दी
कही कुछ नहीं दिखाई देता
उड़ाने देर से हो रही है
रेलों को मंजिल तक
पहुंचने में मुश्किल है
सड़के सुनसान है यही
तो कोहरे की माया है........
मन ने सोचा सपना है ......
अरे नहीं यह तो कोहरा है
धुंध सा कोहरा जिसमे
बना लो चाहे जितनी शक्ले
जो भी रूप दे लो उन्हें...........
कोहरे के बीच खड़े खुद को
बिल्कुल अकेला पाया
दूर दूर तक कोई नहीं.......
जैसे इस दुनिया में केवल
मै हु, मै ही मै हू......
कोहरे ने दूरिया बढ़ा दी
कही कुछ नहीं दिखाई देता
उड़ाने देर से हो रही है
रेलों को मंजिल तक
पहुंचने में मुश्किल है
सड़के सुनसान है यही
तो कोहरे की माया है........
गुरुवार, 21 जनवरी 2010
पढने की कोई उम्र नहीं होती
पढने की कोई उम्र नहीं होती,जी हा किसी ने सच ही कहा है कि पढने कि कोई उम्र नहीं होती लेकिन अब पढने की इच्छा नही होती .................,क्या करू अब टाइम नही है .................
..........यह बात मध्य प्रदेश के छोटे से गाँव से आई घरेलू नौकरानी सीता राशन कार्ड से जुड़े किसी कागजात पर अंगूठा लगते हुए कहती है.........अधेड़ उम्र की सीता से यह सवाल पूछने पर की वह अपने गाँव में खेती क्यूँ नही करती वह कहती है खेती में क्या रखा है मेहनत करो और टाइम से बारिश नहीं हुई तो कर्ज लेना पड़ेगा और समय से कर्ज चुकता नहीं करने पर हमारी दशा और खराब हो जाएगी .इसलिए हम यहा आ गये यहाँ कम से कम मेहनत करने से पैसे तो मिलते है.........................
............खुद अनपढ़ है लेकिन उनकी कोशिश है की उनकी बेटिया जरुर पढ़े, लेकिन पढाये भी तो कहा क्यूंकि अच्छी शिक्षा के लिए पैसे नहीं है और सरकारी स्कुलो में पढाई अच्छी नही होती.उनके अनुसार कक्षा पाँच में पढने वाले बच्चो को भी कुछ नहीं आता................................और इस तरह उनकी अगली पीढ़ी भी लगभग अनपढ़ ही रह जाएगी. ....................................आज भारत की आजादी के छह दशक बाद भी स्त्री साक्षरता का ये हाल है.आज स्त्री अगर पढना भी चाहे तो परेशानियों के सामने उसकी इच्छा दम तोड़ देती है........................खेती का ये हाल है की गाँव वासी उसे घाटे का सौदा समझ शहरो की ओर पलायन कर रहे है .................... इससे शहरो के ऊपर बोझ बढ़ रहा है और शहरो में बुनियादी सुविधाओ के अभाव ने एक नई जंग छेड़ दी है ......................क्या इन मुद्दो पर सोचने की आवश्यकता नहीं है .....................

सदस्यता लें
संदेश (Atom)